अल्मोड़ा-1 अगस्त से 7 अगस्त के मध्य सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्तनपान दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान आज बाल विकास परियोजना अधिकारी ताकुला डॉ. दिनेश चंद्र पांडे और क्षेत्रीय सुपरवाइजर दमयंती धर्मसत्तू ने सोमेश्वर प्रथम सेक्टर के ग्राम भानाराठ आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन जोशी के केंद्र में सीडीपीओ और सुपरवाइजर द्वारा लाभार्थियों के साथ बैठक कर सभी के साथ स्तनपान दिवस को लेकर चर्चा की और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।जिसमें नंदा गौरा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी एवं गरीब आर्थिक सहायता जिनके बच्चों को नहीं पढ़ा सकते से संबंधित जानकारी भी मुहैया कराई।एकल महिला स्वरोजगार के बारे में भी जानकारी दी जिसकी डेट 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *