आगामी रविवार को खुला रहेगा अल्मोड़ा बाजार
अल्मोड़ा- स्वर्गीय दीप चन्द्र पाण्डे व्यापार भवन में नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक की गयी जिसमें समस्त व्यापारियों को रक्षाबंधन की बधाई देने के साथ ही व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया कि 18 अगस्त रविवार को अल्मोड़ा बाजार पूर्ण रूप से खुला रहेगा।बैठक का संचालन महासचिव वकुल साह ने किया।बैठक में महिला उपाध्यक्षा जया साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, नरेन्द्र साह, कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल, उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष भारती सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *