अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मेला 2025 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन एवं मेला समिति ने तैयारियों को लेकर अहम निर्णय लिया है।इस बार मेले का आयोजन नगर के एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ किया जाएगा।इस संबंध में उपजिलाधिकारी संजय कुमार,शिक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रौतेला,मेला अध्यक्ष मनोज वर्मा, एडम्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित हुई।बैठक में आपसी सहमति बनाते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि मेले के कार्यक्रमों से छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा।अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि नंदा देवी मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर है।इसे भव्य रूप देने के लिए नगर के सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मैदान में लगने वाले प्रतिष्ठानों और सांस्कृतिक मंचों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।इस अवसर पर सचिव मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष तारा चंद जोशी, व्यवस्थापक अनूप साह,नरेंद्र वर्मा मुन्ना,हरीश भंडारी,मेला मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा,मेला संयोजक पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद कुलदीप मेर,मेला सह संयोजक परितोष जोशी,मेला सह संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी,ग्राम पंचायत सदस्य कपिल मल्होत्रा,हरीश भंडारी, त्रिलोचन जोशी,दिनेश मठपाल,राजेंद्र बिष्ट,हितेश वर्मा,मनोज भंडारी मंटू, पंकज परगाई सहित मेला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण में पुलिस विभाग से कृष्ण कुमार,विमल टम्टा,नगर निगम से बसंत बल्लभ पांडेय,धीरज कांडपाल,राजपाल पवार,विद्युत विभाग से संतोष अग्रवाल,जल संस्थान से महेंद्र बिष्ट, उमंग शर्मा पी.डब्लू डी के ए ई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।सभी ने संयुक्त रूप से एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण में यातायात व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और डोले की शोभायात्रा के दौरान नगर के बाजार क्षेत्र में विद्युत व संचार तारों को व्यवस्थित करने पर भी चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारी पूरी करेंगे।वहीं मंदिर समिति के सदस्यों और पार्षदों ने मेले को सुचारू व व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए कई सुझाव दिए।मेला समिति ने विशेष रूप से महिला सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।इसी क्रम में 20 अगस्त को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में महिलाओं की एक विशेष बैठक आहूत की जाएगी जिसमें मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।नगरवासियों और श्रद्धालुओं में भी नंदा देवी मेले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।प्रशासन और मेला समिति का कहना है कि इस बार का आयोजन नगर की संस्कृति और परंपरा को और अधिक भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।
