पिथौरागढ़-आज दिनांक 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 131 वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय में एक गोष्ठी की गयी व नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पूर्व विधायक मयूख महर व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय में पंडित नेहरू जी के द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के बारे में जानकारी दी व उनके सिद्धांतों पर चलने का प्रण लिया।वक्ताओं द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय नेहरू ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने हमारे प्यारे भारतवर्ष को अखंड भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई व साथ ही साथ हमारे देश को आधुनिकता की ओर बढ़ाने का कार्य किया।आज भी उन्हीं के द्वारा रखी नींव से देश का नाम विश्व में अपना परचम लहरा रहा है।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर,बिन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी संतोष गोस्वामी,पूर्व प्रमुख निर्मल लोहिया,यूथ कांग्रेस मूनाकोट ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सौन,रमेश वर्मा, राकेश सौन,बहादुर सामंत,जीवन कोहली सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
