पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों (सड़क किनारे,खुले मैदान,होटल/ढाबों,फास्ट फूड की ठेलियों आदि) पर शराब पीने व पिलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु इवनिंग स्टॉर्म अभियान चलाया जा रहा है।जिस क्रम में दिनांक 5.05.2022 को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/यातायात पुलिस द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने व लोक न्यूसेन्स फैलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 154 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।जिसमें थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान उमेश सिंह पुत्र स्व० किशन सिंह निवासी भण्डारीगांव गंगोलीहाट को स्वयं के रैस्टोरेन्ट में अवैध रुप से शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई।अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधि०के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके अतिरिक्त कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चन्द्र नाथ पुत्र नर नाथ निवासी ग्राम दौला पिथौरागढ़ को शराब पीकर हल्ला गुल्ला कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 सी०आर०पी०सी० के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।