अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन के गणना कार्यालय,स्टोर,मैस,बैरक, एम०टी० शाखा,राशन शॉप, सी०पी०सी० कैन्टीन,जिम,आर०ओ० प्लान्ट,कम्प्यूटर कक्ष,महिला कल्याण केन्द्र आदि शाखाओं का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को परिसर,बैरकों एवं पानी की टंकी की समय-समय पर साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य एवं पुलिस अधि/कर्म० हेतु पुलिस मैस में प्रतिदिन बनने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।सीपीसी कैन्टीन एवं राशन शॉप का निरीक्षण कर पुलिस कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु दैनिक खाद्य एवं आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखने हेतु तथा कम्प्यूटर कक्ष में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु नियमित कम्प्यूटर प्रशिक्षण करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक,निरीक्षक यातायात गणेश हरड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।