अल्मोड़ा-नगर से विकास भवन के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से विगत दिनों प्रारम्भ हुई शटल सेवा के लिए लगाई गयी दो वैनों के खड़े होने की जगह को लेकर आज विवाद उत्पन्न हो गया।लक्ष्मेश्वर वार्ड सभाषद अमित साह मोनू के द्वारा कुछ समय पहले जिलाधिकारी अल्मोड़ा से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी थी कि पांडेखोला से शिखर की ओर को वन वे होने के कारण बुजुर्गों एवं महिलाओं को आवागमन में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जिस हेतु शटल सेवा प्रारम्भ की जाए।जिससे नगर या दुर्गम क्षेत्र से आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आने जाने में असुविधा ना हो।शिखर तिराहे की पार्किंग से विकास भवन तक यह दो वैन चलनी है।सभाषद अमित साह ने बताया कि आज जब यह वैन शिखर तिराहे के पास पार्किंग के बाहर खड़ी थी तो पार्किंग मालिक द्वारा इस पर आपत्ति की गई।सभासद अमित साह(मोनू) द्वारा इस पर नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया गया और इस बात को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ उनकी बहस भी हुई।सभाषद द्वारा कहा गया कि नगर पालिका जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं कर रही है और उक्त वैन को पार्किंग के बाहर जगह ना देने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली।सभाषद अमित साह का कहना है कि पार्किंग का टैन्डर पार्किंग के भीतर का हुआ है ना कि पार्किंग के बाहर का।उन्होंने कहा कि पार्किंग के बाहर की जगह आज भी नगरपालिका की है।नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को जिलाधिकारी के आदेश का सम्मान करते हुए उक्त वैनों के लिए पार्किंग के बाहर जगह उपलब्ध करवानी चाहिए।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए यह शटल सेवा अति आवश्यक है और इस शटल सेवा को वे किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने देंगे।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यह एक समाज सेवा का काम है,इसमें पालिका ने सहयोग करना चाहिए।स्थल पर सभासद अमित साह (मोनु),व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,टैक्सी यूनियन के सचिव नीरज पवार,अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव,यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया,जीवन सावंत, आदि मौजूद थे।
