पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी,रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाकर दिनांक 4.05.2022 को कुल 154 व्यक्तियों (117 मजदूर,7 ठेली वाले, 30 किरायेदार) का सत्यापन किया गया।इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ उ०नि० बसन्त पन्त मय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पूरन सिंह थलाल पुत्र मोहन सिंह थलाल निवासी ग्राम निगालपानी धारचूला हाल धारचूला रोड पिथौरागढ़ द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन न कराने पर 5000 रू का चालान किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
