कपकोट-दिनांक 30/04/2022 को वादी ने उपस्थित थाना कपकोट आकर एक प्रार्थना पत्र खुद की पुत्री बिना बताए दिनांक 29.04.22 को घर से कहीं चली गई है,के संबंध में दिया गया था।इसी क्रम में दिनांक 30-04-22 को दूसरे वादी ने उपस्थित थाना कपकोट आकर एक प्रार्थना पत्र खुद की पुत्री दिनांक 29-04-22 को बिना बताए घर से चली गयी है के सम्बन्ध में दिया गया था।जिस आधार पर थाना कपकोट में उक्त दोनों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी,जिसकी जांच क्रमशः उ०नि० राजीव उप्रेती,चौकी प्रभारी शामा एवं उ०नि० प्रहलाद सिंह,चौकी प्रभारी रीमा को दी गई।पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी कपकोट के निर्देशन में उपरोक्त गुमशुदाओं की तलाश हेतु थानाध्यक्ष,कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में दो पुलिस टीम गठित की गई।गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सैल बागेश्वर को गुमशुदा की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।सरहदी थानों और जनपदों को उक्त सूचना के सम्बंध में डी०सी०आर०बी० के माध्यम से सूचित किया गया।गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर/अथक प्रयासों से उक्त गुमशुदाओं को दिनांक 4.05.2022 को क्रमशः हिमांचल प्रदेश व डीडिहाट पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।पुलिस टीम में उ०नि० राजीव उप्रेती चौकी प्रभारी शामा,आरक्षी उमा शंकर थाना कपकोट,महिला आरक्षी सुनीता बाल्मिकी थाना कपकोट तथा द्वितीय पुलिस टीम में उ०नि०प्रहलाद सिंह चौकी प्रभारी रीमा,आरक्षी जनार्दन कोरंगा थाना कपकोट,महिला आरक्षी शारदा गोस्वामी थाना कपकोट शामिल रहे।
