हरिद्वार-दिनांक 4-05-2022 को महादेवपुरम हरिद्वार निवासी युवती से डैन्सो चौक पर बाइक सवार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा झपट्टा मारकर सैमसंग मोबाइल छीन लेने के सम्बन्ध में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया।उक्त घटना के शीघ्र खुलासे के लिए सिडकुल एस एच ओ प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 5-05-2022 को सुरागरसी पतारसी व मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त निशू वर्मा निवासी सोबापुर मेरठ हाल पता आदर्श कालोनी मु०नगर व कार्तिक चौहान निवासी दतियाना छपार मु०नगर हाल पता ब्रहमपुरी रावली महदूद को झपटे गए सैमसंग मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।सिडकुल पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय स्तर पर खुशी जाहिर की गई।पुलिस टीम में एस एच ओ सिडकुल प्रमोद कुमार उनियाल,एस०आई०अर्जुन सिंह,का० गोपी,का० विजय नेगी शामिल रहे।
