सल्ट-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिये गए सख्त निर्देश पर इवनिंग स्टाँर्म अभियान में दिनांक 4/05/2022 को थाना सल्ट के उ०नि०सुनील कुमार,कानि० संजू कुमार,कानि०जबर सिंह द्वारा दौराने चैकिंग एक व्यक्ति महिपाल सिह पुत्र सुरेन्द्र सिह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कोठलगाँव पो०तोल्यो पट्टी पटवारी हरड़ा तह० सल्ट जिला अल्मोड़ा के कब्जे से एक पिट्ठू बैग मे 40 पाउच अवैध कच्ची शराब तथा एक प्लास्टिक के कट्टे मे 48 पव्वे देशी मसालेदार गुलाब मार्का अवैध शराब (कुल कीमती 5840 रु०) बरामद किया। उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में 60 आबकारी अधि० में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।