चम्पावत-अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना के तहत सभी वालन्टियर्स को टी-शर्ट व कैप वितरित कर वालन्टियर के फील्ड प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।सभी वालन्टियर्स को टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौराहो जैसे शिवालय चौक टनकपुर,पीलीभीत चुंगी,बस स्टेशन, पिथौरागढ़ चुंगी टनकपुर आदि स्थानों में ले जाकर यातायात के नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।ट्रैफिक आई ऐप के बारे में जानकारी जो पूर्व में दी गयी थी उसके प्रैक्टिकल हेतु यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको का ट्रैफिक आई ऐप के माध्यम से चालान करवाकर भी जागरूक/प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर वालन्टियरों द्वारा आम नागरिको व वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने,दोपहिया वाहन में अनिवार्य रुप से हेल्मेट पहनने,वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नही करने,ट्रिपल राईडिग नही करने,सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहनो में ओवरलोडिग नही करने आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।