पिथौरागढ़-दिनांक 18.02.2022 को थाना थल में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा- 420 भा०द०वि० व 66(D) आई०टी० एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता कुलदीप आर्या पुत्र मोहन राम निवासी मुवानी पिथौरागढ़ द्वारा दिनांक 14.01.2022 को उनकी फेसबुक मित्र ग्रेस पीटरसन (यूनाइटेड किंगडम) के माध्यम से कस्टम विभाग के नाम से चैक रजिस्टर किये जाने व विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कुल 14 लाख रुपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी किये जाने सम्बन्धी शिकायत की गई थी।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग की विवेचना सम्पादित कर रहे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पिथौरागढ़,थाना थल व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम गठित की गयी।पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से सुरागरसी-पतारसी करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त आरिम खान पुत्र इमराज खान, निवासी ग्राम धनपुरा थाना बिसौली जिला बदायूँ उत्तर प्रदेश को दिनांक 3.05.2022 को ग्राम धनपुरा थाना बिसौली जिला बदायूँ,उत्तर प्रदेश, रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया,जिसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन,सिम कार्ड आदि बरामद किये गए।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत विवेचक,उ०नि० पवन जोशी चौकी प्रभारी चण्डाक,उ०नि० राकेश राय चौकी प्रभारी ऐंचोली,का० मनमोहन भण्डारी एस०ओ०जी०,का० बृजेश नयाल थाना थल,का० राजकुमार थाना थल,का० सतेन्द्र सुयाल कोतवाली पिथौरागढ़ तथा साइबर सैल टीम शामिल रही।
