देवाल-विकासखण्ड देवाल हाट कल्याणी जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में इंटर कालेज में जाकर सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण का कार्य किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा ने शिरकत की।इस अवसर पर युवा नेताओं ने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए,जीवन वतन के लिए जीवन की महत्वपूर्ण धारा है। जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट ने कहा की आज छात्र नशे की और अग्रसर हो रहा है।युवाओं को अपने जीवन के मूल सिद्धांतों की रूपरेखा तय करनी होगी।युवा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा ने कहा कि जीवन मे छात्र एवम् छात्राओं को अपने भविष्य के बारे में चिंतन करना चाहिए।श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक छात्रों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षक रात दिन परिश्रम कर नए राष्ट्र के निर्माण में एक नई इबादत लिखने का काम करते हैं।कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल दत्त कुनियाल,प्रधानाचार्य घुनियाल जी सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।