चमोली-दिनांक 3.05.2022 को ग्वालदम बाजार थराली में यातायात ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों को एक नाबालिग बच्चा सूरज कुमार पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम व पोस्ट-बेराधार देवाल थाना थराली उम्र 14 वर्ष जिसने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई थी घूमता हुआ मिला।संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त किशोर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह घर से बिना बताए आया है।पुलिस द्वारा किशोर के पिता रमेश राम से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि सूरज कुमार उनका पुत्र है जो कि दिनांक 2.05.2022 को घर से बिना बताए चले गया था।पुलिस द्वारा नाबालिग किशोर को उसके पिता के सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा ग्वालदम पुलिस का सह्रदय धन्यवाद किया गया।पुलिस टीम में का० 128 ना०पु० जितेन्द्र घिल्डियाल,होमगार्ड 1405 सचिन शामिल रहे।