पिथौरागढ़-दिनांक 3.05.2022 को भूपेन्द्र गिरी निवासी ग्राम गोल द्वारा थाना थल में सूचना दी गई कि उसका लड़का जिसकी उम्र 16 वर्ष है कल घर से स्कूल जाने की बात कहकर गया था जो अभी तक वापस नही लौटा है। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नही चल पा रहा है।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु थानाध्यक्ष थाना थल हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया तथा गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर सघन चैकिंग/जानकारी की गई। पुलिस की तत्परता,व्यापार मण्डल नाचनी की सजगता से उक्त गुमशुदा को पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलने के मात्र 4 घण्टे के अन्दर नाचनी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।