अल्मोड़ा-आज पांडेखोला एकांत रेस्टोरेंट के पास एक डम्पर जो कोसी की तरफ को जा रहा था अचानक से पांडे खोला एकांत रेस्टोरेंट के पास रोड के नीचे की तरफ गिर गया।उसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) एवं यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया,इंटरसेप्टर टीम के जीवन सामंत एवं उनकी टीम के साथ बेस चौकी पुलिस कर्मी पहुंचे और घायल चालक को तुरंत बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) ने बताया कि जहां पर यह घटना घटी है वहां पर रोड काफी संकरी है और उस जगह पर सड़क,दीवार भी काफी टूटी हुई है। जिसके बारे में उन्होंने विभाग को पहले से ही अवगत कराया था।कुछ जगहों पर सड़क के नीचे की तरफ की दीवारे टूटी हुई है ओर उसकी लोहे की बैरिकेडिंग जो सुरक्षा के लगाई गई है बेकार स्थिति में है।लेकिन विभाग द्वारा उसमें कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है,जिससे ऐसे जान माल का खतरा वहां पर लगातार बना हुआ है।सभाषद ने कहा कि यदि कितनी बार विभाग के आला अधिकारियों को बताने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं है।उन्होंने कहा कि सड़क में अनेकों जगहों पर सुरक्षा के लिए लगाई गयी बैरिकेडिंग जर्जर स्थिति में हैं।सभाषद ने कहा कि सम्बन्धित विभाग को एक बार पूरी सड़क का जायजा लेना चाहिए तथा जहां पर भी सड़क,सुरक्षा दीवार एवं बैरिकेडिंग जर्जर स्थिति में हैं उन्हें अविलम्ब ठीक करवाना चाहिए।