अल्मोड़ा-आज दिनांक 3 अप्रैल 2022 को प्रातः लगभग 6 बजे से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट के नेतृत्व में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के तत्वाधान में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान के द्वारा जन-जन को जागरूक करने और संदेश देने की कोशिश करते हुए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने स्वच्छता अभियान में शामिल होकर दूंगाधारा के रामलीला ग्राउंड के आसपास के क्षेत्रों,नाली,रास्तों,बालेश्वर मंदिर के समीप रास्ते,नालों की साफ सफाई करते हुए इस अभियान में अपनी भागीदारी की।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी भविष्य में हम और हमारी समिति कई अच्छे व कल्याणकारी तरीकों के सामाजिक कार्यों में जनकल्याण,लोकहित और राष्ट्रहित में बड़े स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित करेगी।विदित हो कि विगत वर्षो में भी कई बड़े कार्यक्रम समिति द्वारा संचालित किए गए हैं और समिति करते आ रही है।जिसमें नशा उन्मूलन, योग शिविर लगाना,बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करना,जरूरतमंदों की मदद करना,समाज और जन-जन को जागृत करना,जागरूकता अभियान चलाना, बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य,आत्मरक्षा आदि के शिविर आयोजित करना प्रमुख है।समिति द्वारा महिलाओं को उनके उत्थान एवं सशक्तिकरण की ओर प्रेरित करना आदि अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समिति के तत्वाधान में संचालित किया गया है।आज के सफाई अभियान में समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट,वर्षा मेहता,अवनि बिष्ट,प्रभात जोशी,प्रतीक बिष्ट,अंशिका बिष्ट, मयंक गैड़ा,मयंक पिलखवाल,हिमांशी भैसोड़ा,कृतिका भैसोड़ा,वर्षा मेहता, अनु कुमारी आदि शामिल रहे।समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जागरूकता अभियान में जन जन की भागीदारी अति आवश्यक है।पर्यावरण को स्वस्थ रखना,अपने आसपास स्वच्छ एवं अच्छा वातावरण तैयार करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है।इसके लिए सबको जागृत करने की जरूरत है।हमारा यही प्रयास आगे भी जारी रहेगा।समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सफाई अभियान में शामिल सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाया जाना भी जरुरी है श।छोटे बच्चों और युवा पीढ़ी को इसके लिए तैयार करना हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी भी बनती है।