पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी,रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाकर दिनांक 1.05.2022 को कुल 255 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक धारचूला के नेतृत्व में उ०नि० मोहन जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ठेकेदार नकुल चौहान पुत्र सुकुवा सिंह निवासी पाल सेलमपुर गुसांई, गजरौला अमरौहा उ०प्र०,हाल निवासी धारचूला द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 5000 रू का नकद चालान किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।