अल्मोडा़-आज अल्मोडा़ के एक प्रतिष्ठित होटल में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रेसवार्ता कर केंद्र और राज्यों की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा।राज्यसभा सांसद टम्टा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राज में आज महिलाओं,दलितों एवम् जनजातियों के ऊपर अपराध सबसे ज्यादा बढ़ गये है।उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि हाल ही में आई नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट कर रही है।श्री टम्टा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों से ये आंकड़े छुपाए रखे थे।राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ष महिलाओं, दलितों एवम् पिछड़ेवर्ग के खिलाफ अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बात तो महिलाओं,पिछड़े वर्ग एवम् दलितों की करती है लेकिन आज उनकी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार इन्हीं वर्ग के लोगो के साथ हो रहा है।हाथरस मामले को लेकर भी उन्होंने एक बार भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां भी सरकार पीड़ित के पक्ष में खड़ा होने के बजाय अपराधियों के पक्ष में खड़ी दिखी।पत्रकार वार्ता में श्री टम्टा के साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,दिनेश नेगी आदि उपस्थि रहे।
