पिथौरागढ़- पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में अवैध खनन करने/खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक 30.04.2022 को उ०नि०अनिल कुमार चौकी प्रभारी घाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान वाहन ट्रक संख्या- UK05CA 1535 TATA SK 1613 को रोककर चैक किया गया,जिसमें वाहन चालक लोक सिंह महर पुत्र हुकुम सिंह महर, निवासी- ग्राम बगोड़ा पो०फूँकर तह०/जिला चम्पावत हाल निवासी चन्द्रभाग पो० ऐंचोली जिला पिथौरागढ़ बिना कागजात/रमन्ना के अवैध रुप से रोड़ी परिवहन कर ले जा रहा था।जिस पर उक्त वाहन को मय खनन सामग्री, रोड़ी के धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।पुलिस टीम में उ०नि० अनिल कुमार चौकी प्रभारी घाट,का० संजू राम शामिल रहे।
