अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद शाखा अल्मोड़ा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक विकास भवन अल्मोड़ा में दिनांक 10 मई से पूर्व ही आयोजित की जाएगी।जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा और जनपद स्तर की सभी समस्याओं को शासन व संगठन को प्रेषित किया जायेगा ताकि मंडल व प्रांत से समस्याओं के समाधान को विभाग व शासन को भेजा जाएगा।हर घटक संगठन की समस्या के समाधान के लिए संगठन प्रतिबद्ध रहेगा।बैठक हर विभाग के कार्यालय में आयोजित हो ऐसे भी प्रयास किए जायेंगे और हर कार्यालय में उपस्थित होकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा। शीघ्र ही तिथि निर्धारित कर अवगत कराया जायेगा और संगठन की बैठक अनिवार्य रूप से हर माह आयोजित की जाएगी।जिला स्तरीय समस्याओं के लिए जिला अधिकारी अल्मोड़ा से भी वार्ता की जायेगी।संगठन के अध्यक्ष डॉ०मनोज कुमार जोशी द्वारा बैठक हेतु सहमति दे दी गई है।शिथिलीकरण,पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा प्रतिपूर्ति,संशोधित ए सी पी, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को ग्रेड पे,तृतीय ए सी पी 4200 प्रदान करने,कार्मिकों की समस्या के समाधान के लिए हर माह बैठक करने व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।किसी भी कार्मिक,शिक्षक का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि सभी पदाधिकारियों द्वारा हर कार्यालय में जाकर समस्या के समाधान की कोशिश की जायेगी।इस अवसर पर संरक्षक पी० एस० बोरा,वरिष्ठ सलाहकार श्याम सिंह रावत,अध्यक्ष मनोज जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाई,उपाध्यक्ष महेश आर्या,संयुक्त मंत्री ललित मोहन भट्ट,संगठन मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा,कोषाध्यक्ष व कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष शशि मोहन पांडेय व संप्रेक्षक व पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष गणेश भंडारी द्वारा भी कहा गया कि सभी को साथ लेकर समस्या समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
