अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा का अधिवेशन रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में शुरू हो गया है। आज के कार्यक्रम का उद्घाटन बारामंडल विधायक मनोज तिवारी द्वारा किया गया।अधिवेशन में कांंग्रेसनगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला भी उपस्थित थे।आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जूनियर हाईस्कूल संगठन के जिला अध्यक्ष संजय बिष्ट,मंत्री युगल मठपाल,राजकीय चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ शाखा अल्मोड़ा के महामंत्री महेश आर्य,सदस्य नवीन चन्द्र पाण्डेय,एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री पंकज जोशी,प्रधानाचार्य व चुनाव अधिकारी डी डी तिवारी,चुनाव अधिकारी हेमलता वर्मा,कलक्ट्रेट मिनिस्ट्री यल संघ के जिला अध्यक्ष शशि पांडेय,मनोज कांडपाल,श्याम सिंह रावत,पी एस बोरा,चिकित्सा मिनिस्ट्रीयल संघ के महेन्द्र गुसाई, जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ भुवन चिलवाल,गणेश भंडारी,पुरानी पेंशन बहाली संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैडरेशन कुबेर सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री चतुर्थ श्रेणी संघ महिपाल सिंह राजपूत,पूरन सिंह अलिमया,शंकर सिंह भैसोड़ा उपस्थित थे।आज सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिनमें अध्यक्ष पद पर डा०मनोज कुमार जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गोसाईं,उपाध्यक्ष पद पर महेश आर्या, सचिव पद पर धीरेन्द्र कुमार पाठक, संयुक्त सचिव पद ललित मोहन भट्ट, संगठन मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, कोषाध्यक्ष शशि मोहन भंडारी, संप्रेक्षक गणेश भंडारी शामिल हैं। चुनाव अधिकारी डॉ०डी०डी०तिवारी व कु० हेमलता वर्मा द्वारा शपथग्रहण कराया गया।संरक्षक के पद पर पी एस बोरा व वरिष्ठ सलाहकार श्याम सिंह रावत को मनोनीत किया गया।