अल्मोड़ा-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश के मार्ग दर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज रैमजे पार्क(चौक बाजार) अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा रवि शंकर मिश्रा द्वारा श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन मूल्यों में निहित श्रम के आदर्श मानवीय मूल्यों को प्रेरित करने के लिए जानकारी दी।
शिविर में उपस्थित वक्ताओं द्वारा श्रम दिवस मनाये जाने के कारण व उददेश्य को बताया गया,उनको श्रम कार्ड के लाभ को बताया गया और श्रम कार्ड बनवाने को कहा गया और समस्या आने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्पर्क करे।उपस्थित श्रमिको को श्रम कानूनों के बारे में बताया गया।श्रमिकों की कौशल का विकास और हित संरक्षण को बताते हुए उनके द्वारा श्रम की महत्ता को भी बताया गया।उनको जानकारी देते हुए यह भी कहा गया कि हम सभी को कोरोना वायरस से संबंधित सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।कोविड-19 के लिए भी सचेत रहने को कहा गया।शिविर में रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जोहरी,पैनल अधिवक्ता मोहम्मद इमरोज,मनोज बृजलाल,सुनीता पांडे ,प्रेम राम आर्य ने भी अपने विचार रखें।संचालन कविता जोशी द्वारा किया गया।शिविर में पैरा लीगल वालंटियर भावना तिवारी,नीता नेगी भी उपस्थित रहे।