अल्मोडा़-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आज पूरे प्रदेश में हाथरस में हुये बेटी के साथ अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों की बात करें तो लगातार पिछले वर्षों के मुकाबले इन अपराधों में वृद्वि हुई है जिसकी जिम्मेदार देश प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा है।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश मे महिलाओं और दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार सोचनीय हैं और दूसरी तरफ सरकार संविधान को बदलने में लगी हुई है।आज जहाँ एक तरफ छात्र परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है।युवा रोजगार मांगता है तो उन्हें पकोड़े तलने की सलाह दी जाती हैं।श्री भट्ट ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात करती है और इसी सरकार में आज माता बहनें सुरक्षित नही हैं।उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार को अब प्रदेश व देश के युवा उखाड़ फेकनें का मन बना चुके हैं।