बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार दिनांक 30-04-22 को प्रभारी महिला हैल्प लाईन श्रीमती खष्टी बिष्ट मय टीम के व एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल बागेश्वर द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाकर होटल/ब्यूटी पार्लरों में चौकिंग की गयी।होटलों में चैकिंग के दौरान होटल मालिंकों को हिदायत दी गयी कि बिना आईडी० प्रूफ के किसी भी व्यत्ति को होटल में न ठहरायें।साथ ही किसी व्यत्ति के संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचित करें तथा होटल में आने जाने वालों का विवरण रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करें।दौराने चौकिंग के एक व्यत्ति के बिना आई०डी० होटल में ठहरने पर होटल मालिक का चालान किया गया।इसी क्रम में ब्यूटी पार्लरों की चैकिंग की गई तो किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गयी साथ ही हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।टीम द्वारा सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करने हेतु बताया गया।
