बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत दिनांक 29.04.2022 को थाना कपकोट पुलिस/प्रभारी,एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल त्रिलोक राम बगरेठा, बागेश्वर/महिला हैल्प लाइन/साइबर सैल बागेश्वर द्वारा संयुक्त रुप से ग्राम सूपी कपकोट में जिला विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में प्रतिभाग कर स्टॉल लगाकर शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस से सम्बन्धित जानकारी देते हुए यातायात,बाल विवाह,बाल अपराध, महिला सुरक्षा,चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति,मानव तस्करी, साइबर क्राइम,यातायात नियमों,नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे गौरा शक्ति एप,देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल 112,1090,साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी अनजान व्यत्ति द्वारा दिये गये प्रलोभन,लालच में न आयें सतर्क रहें सुरक्षित रहें।
