देहरादून-दिनांक 30/04/22 को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड क्लेमेंटाउन में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला के घर पर पिस्टल से फायर कर लूट की घटना की गई है।उक्त सूचना पर कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध अभियुक्त के हुलिए से सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके अनुपालन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आने जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की तलाशी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आईएसबीटी के पास खडी एक खाली वोल्वो बस के अंदर से घटना से संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटी गई ज्वैलरी व पूर्व में एक घर से चोरी की गई पिस्टल बरामद की।बरामद माल में एक पिस्टल लाइसेंसी ,तीन जिंदा कारतूस,दो सोने के कडे ,एक सोने की चेन,दो सोने की कान की बाली शामिल है।