पिथौरागढ़-आज दिनांक 30 अप्रैल को विधायक मयूख महर द्वारा बॉक्सिंग में अंतराष्ट्रीय स्तर पर दो बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकिता चंद,प्रदेश में सब जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोमल नगरकोटी,कोमल लोहिया,कंचन कोरंगा,नेहा वल्दिया,कुसुम एवं बालक वर्ग में सक्षम चंद एवं अंशु बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर और पुस्तक भेंट कर अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।साथ ही साथ अपने मुक्के का दम दिखा कर स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की होनहार बालिकाओं और बालको एवं उनके गुरुजनों विजेंद्र मल,कैप्टन देवी चंद,कोच सुनीता मेहता,अर्जुन सिंह,पुष्कर सिंह को भी जिला कांग्रेस कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।विधायक मयूख महर द्वारा कहा गया कि आज जहां एक और कुछ युवा नशे की गिरफ्त में घुसते जा रहे हैं वही हमारे बीच में ऐसे बच्चे भी हैं जो पिथौरागढ़ का नाम प्रदेश,देश और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर रहे हैं ।इनको आगे बड़ाने का कार्य हर जन प्रतिनिधि का बनता है।उन्होंने कहा जल्द ही बॉक्सिंग का स्तर और बेहतरीन करने के लिए कार्य किया जायेगा ताकि हमारी बच्चियां और बच्चे खेल में अपना लोग और मना सकें।मयूख महर ने कहा कि अब आने वाले वर्ष से प्रति वर्ष दो राष्ट्रीय स्तर के कम्पटीशन करने के लिए भी कार्य किया जायेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लूंठी, नारायण कोहली,शिवम पंत,होशियार लूंठी,राजेश शर्मा,प्रदीप महर,भुवन जोशी,विक्रम लूंठी,शंकर लाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।