अल्मोड़ा-अक्सर देखा गया है कि पति-पत्नी के बीच कतिपय गलतफहमियों और अहं के चलते छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता था,दोनों परिवारों के बुजुर्ग माता-पिता,परिवार के अन्य सदस्य बिखराव एवं तनाव का दंश झेलते है,ऐसे ही वर्ष 2022 में 25 प्रकरण महिलाथाना जनपद अल्मोड़ा में आये।उपरोक्त मामलों परिवार को बनाये रखने एवं उनके बच्चों के भविष्य को सवारने हेतु सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष /काउन्सलिंग टीम एवं विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा से पैरा लीगल वालिंटियर के प्रयासों से सम्बन्धित को काउसलिंग हेतु बुलाकर दोनों परिवारों के संग वार्ता करके 9 परिवारों को टूटने से बचाया गया,अन्य मामलों में अग्रिम तिथि देते हुए पुनः वार्ता के लिए बुलाया गया।महिला हेल्प लाईन द्वारा की गयी काउन्सलिंग में बेहतर परिणाम सामने आये हैं।