पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा तथा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/बिना हेलमेट/तीन सवारी/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 28.04.2022 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों वाहन चालक भूपाल सिंह पुत्र दान सिंह निवासी पंतसेरा पीपली डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ तथा रमेश राम पुत्र दानी राम निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ को शराब पीकर वाहन चलाने पर एम०वी० एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज किया गया।इसी क्रम में प्रभारी यातायात निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी एवं यातायात उ०नि० दरबान सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 74 वाहन चालकों का चालान किया गया जिसमें कुल 4 वाहन सीज किये गये।प्रभारी यातायात निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी व उ०नि० यातायात,दरबान सिंह मेहता द्वारा पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूलों में जाकर समस्त छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा प्रधानाचार्यों/स्कूल संचालकों से यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए छात्रों के अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।