बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में एवम् प्रभारी निरीक्षक थाना झिरौली के नेतृत्व में दिनांक 28-04-2022 को झिरौली पुलिस द्वारा सार्वजनिक शौचालय, काफलीगैर के पास अभियुक्तगण पवन जोशी पुत्र स्व रमेश चंद्र जोशी उम्र 31 वर्ष निवासी अमखोली पोस्ट ताकुला, थाना सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा व आनंद सिंह पुत्र स्व मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी डोटियाल गांव पोस्ट ताकुला थाना सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से वाहन संख्या UK-04U-3905 शैवर्ले बीट कार में परिवहन करते हुए 14 पेटी देशी गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद की गयी।जिस संबंध में थाना झिरौली में FIR No 05/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।आरोपियों की पहचान पवन जोशी पुत्र स्व रमेश चंद्र जोशी निवासी अमखोली पोस्ट ताकुला थाना सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा उम्र 31 वर्ष तथा आनंद सिंह पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी डोटियाल गांव पोस्ट ताकुला थाना सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस टीम में हैड कानि० बालकृष्ण,हैड कानि०जगदीश सिंह मेहरा,कानि० मोहन जोशी शामिल रहे।
