अल्मोड़ा-दिनांक 28-04-2022 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महोदय को आर० दीक्षित द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भैसवाड़ा फर्म के पास जंगल में आग लगी है।जो जंगलों की ओर से भैसवाड़ा फार्म की ओर बढ़ रही है प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दो मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर होजरीज व पीट-पाट कर आग को मेहनत एवं मशक्कत से पूर्ण रूप से बुझाया गया। उक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।अग्निशमन टीम में एफएसएसओ श्री उमेश चंद्र परगाई,एलएफएम प्रेमलाल,हरीश राम,राजेंद्र सिंह राणा,फायर सर्विस चालक मुकेश सिंह,उमेश दानू,एफएम धीरेन्र्द सिंह शामिल रहे।
