रानीखेत-रानीखेत कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27/04/2022 को मा० न्यायालय रानीखेत से जारी गैर जमानती वारण्ट में वारण्टी नवीन चन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बबियाड थाना भीमताल जिला नैनीताल को उसके अंकित पते से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय रानीखेत मे पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि०सुनील सिंह बिष्ट,कानि० लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।रानीखेत पुलिस ने इसके अलावा वसूली वारण्ट की धनराशि वसूलकर मा० न्यायालय में जमा की।रानीखेत कोतवाली पुलिस ने विकास कुमार पुत्र मुनमुन निवासी 122 लहरा कामनगर लहरा सम्भल पतौली हाल सौरभ होटल बैलाजड़ी रोड हल्द्वानी के विरुद्ध मा० न्यायालय से जारी वसूली वारण्ट में वारण्टी विकाश कुमार से 10,000 रु० की राशि वसूल कर मा० न्यायालय में जमा की गई।