बागेश्वर-आज जारी एक बयान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र दानू ने कहा कि पुलिस द्वारा रिपब्लिक न्यूज़ नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को 2018 के बंद केस को पुनः खोलकर गिरफ्तार करना भारतीय पत्रकारिकता के लिए दुखद और बेहद शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं महाराष्ट्र के लोकतंत्र पर आने वाले खतरे का संकेत है।बिना किसी सम्मन,दस्तावेज अथवा न्यायालय के कागजात के अर्नब पर शारीरिक हमला करना और गिरफ्तार कर लेना साफ़ दर्शाता है कि मुंबई पुलिस ने बदले की भावना से ऐसा किया है।