पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा व क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक 26.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी चण्डाक क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त राम सिंह भण्डारी पुत्र बहादुर सिंह भण्डारी निवासी मड़धुरा पिथौरागढ़ को छेड़ा तिराहे के पास 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस टीम में उ०नि० प्रदीप कुमार,का० जयकुमार शामिल रहे।