पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/ फड़ फेरी,रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाकर दिनांक 26.04.2022 को कुल 320 व्यक्तियों (172 मजदूरों,19 रेड़ी/ठेले वालों, 129 किरायेदारों) का सत्यापन किया गया।इसके अतिरिक्त ऑनलाइन सत्यापन के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
