बागेश्वर-दिनांक 26-04-2022 को शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी कपकोट द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाईन बागेश्वर में पुलिस जवानों को स्वस्थ रहने हेतु रन/वॉक,पीटी,योग, प्राणायाम,सुक्ष्म व्यायाम के साथ-साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया एवं महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारीगणों को नशे से दूर रहने, उचित पौष्टिक आहार लेने, सकारात्मक सोच रखने आदि के संबंध में बताया गया और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करने,साफ सुधरी वर्दी पहनने आदि के संबंध में बताया गया।तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस के जवानों को शस्त्रों के बारे में आवश्यक जानकारी देते शस्त्र खोलना/जोड़ना आदि का अभ्यास कराया गया।साथ ही अश्रु गैस के प्रयोग की जानकारी दी गयी।उक्त अभ्यास के दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट,आरमोरर महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।