पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनाँक 24.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उ०नि०प्रदीप यादव व पुलिस टीम ने मा० न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी टनकपुर,चम्पावत द्वारा धारा 138 NI ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी प्रकाश पंत पुत्र देवकी नंदन पंत निवासी रई पिथौरागढ़ को टाटा कम्पनी वर्कशॉप ऐंचोली पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।