अल्मोड़ा-अमित श्रीवास्तव प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अनैतिक व्यापार,बाल विवाह,बाल श्रम,सत्यापन,चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति तलाश आदि में चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में म०उ०नि० बरखा कन्याल प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा दिनांक 23/04/2022 को अल्मोड़ा शहर के होटल हिमसागर,होटल शिखर व शहर के अन्य होटलों में आकस्मिक चैकिंग की गई।होटल संचालको व होटल मालिकों को होटल में अतिथियों को ठहराने से पहले पहचान पत्र लेकर रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया।होटलों में काम करने वालो का सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया । चैकिंग के दौरान कोई भी अनियमितता नही पाई गई।इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा शहर में लोगों को मानव तस्करी व अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अपराधों के प्रति जागरुक किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस के सहायता एपों की जानकारी देकर डाउनलोड भी करवाये गये व हेल्प लाईन नम्बरों साईबर सुरक्षा 1930 ,महिला हेल्प लाईन न० 1090 व डायल 112 आदि हेल्प लाईन न०की जानकारी दी गई। क्षेत्र में लोगों को किरायेदार सत्यापन, फड़ फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन हेतु जागरुक किया गया ।