जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के खेती,चौड़ा,जाजर,धूरा,मलाड,दयोलीबगड़ आदि ग्रामों का दो नवंबर से व्यापक भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का विश्वास दिलाया।कुछ योजनाओं का क्षेत्र से ही विभागों से दूरभाष से सम्पर्क कर निराकरण किया।श्री कुंजवाल ने कहा कि आज चारों ओर कांग्रेस की सरकार लाने हेतु जनता वचनबद्ध एवम् प्रयासरत हुई है।चारों ओर लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। मलाण गांव की बैठक में भाजपा पार्टी छोड़कर ग्राम मलाड के वीर सिंह,किशन सिंह,कल्याण सिंह,दीवान सिंह,देव सिंह,कुंदन सिंह महरा,दीवान सिंह,गोधन सिंह,आनंद सिंह,किशन सिंह,नारायण राम,नयन सिंह,नंदन सिंह,सुंदर सिंह,प्रताप सिंह,बिशन सिंह,भीम सिंह,शेरसिंह,अनीता,किशन सिंह सहित तीन दर्जन लोगों ने कांंग्रेस की सदस्यता ली।ग्राम चौड़ा की बैठक में चौड़ा के प्रधान गोकुल चंद्र जोशी,हरीश चंद्र पांडे,दया कृष्ण पांडे, कौस्तुबानन्द जोशी,बसंत बल्लभ,हरीश चंद्र जोशी,लक्ष्मी दत्त जोशी,गंगादत्त सनवाल,तारादत्त पांडे,नवीन चंद्र पांडे,जमन राम,हरीश राम सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीतांबर पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, उपाध्यक्ष कमल सिंह बिष्ट,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा,शेखर पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट,मोहन सिंह,गिरीश चंद जोशी,धन सिंह,कैप्टन रमेश चंद्र,कुंदन सिंह गैड़ा,हरीश चन्द्र जोशी,आनन्द प्रसाद,लक्ष्मी दत्त,अंबादत्त,नंदा बल्लभ जोशी,हरीश चंद्र जोशी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।