बागेश्वर-दिनांक 23-04-2022 को पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में सर्वप्रथम परेड/सलामी गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली गयी बाद परेड निरीक्षण के महोदय द्वारा जनपद बागेश्वर के लोकप्रिय वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के साथ लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।तत्पश्चात् उनके द्वारा पुलिस लाइन बागेश्वर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा लाईन कार्यालय,गणना कार्यालय,कैन्टीन, भोजनालय,व्यायामशाला,परिवहन शाखा,स्टोर तथा बैरिक आदि का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा बैरिक,भोजनालय व वाहनों की साफ-सफाई/रखरखाव ठीक रखने, आपदा उपकरणों,स्टोर कार्यालय, कैंटीन के सामान को व्यवस्थित तरीके से रखे जाने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।तत्पश्चात उनके द्वारा लाईन में मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी की गई।तत्पश्चात उनके द्वारा महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर वार्ता की गयी। विगत वर्ष में जनपद स्तर पर हुए प्रशिक्षणोंसाइबर,सी०सी०टी०एन०एस० आदि के ऑनलाइन/ऑफलाइन के बारे में जानकारी करते हुए आगामी समय में होने वाले प्रशिक्षणों के बारे में समीक्षा की गई।सकारात्मक सोच रखते हुए अपने कर्तव्य का पालन करने हेतु बताया गया साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि अच्छा कार्य करने वाले,अच्छी वर्दी धारण करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय-समय पर उन्हें पुरुस्कृत किया जाय जिससे कर्मचारी का मनोबल ऊंचा होगा और अच्छा कार्य करने में रुचि लेंगे।वैपन के बारे में थाना/चौकी स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाय।थानों में नियुक्त बीट कानि० को अपनी बीट क्षेत्र में जाकर ग्राम प्रधानों से व आम जनता से वार्तालाप करते रहना चाहिए,जिससे बीट क्षेत्र में होने वाली क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।पुलिस का जनता से मधुर व्यवहार होना चाहिए जिससे पुलिस की छवि में सुधार होगा।साथ ही उनके द्धारा नशे का सेवन न करने,साफ सुथरी वर्दी धारण करने,ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ता/पीड़ित से शालीनतापूर्वक अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को सुनते हुए उनका समाधान किया जाय।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव एवं पुलिस उपाधीक्षक, महोदय बागेश्वर/कपकोट/ऑपरेशन, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।