अल्मोड़ा-अमित श्रीवास्तव प्रभारी एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को किरायेदार ,घरेलू नौकर,फड़ फेरी,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाकर बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगा रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस के द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन किरायेदार,घरेलू नौकर रखने वाले मकान मालिकों का व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में बिना सत्यापन किरायेदार रखने द्वाराहाट पुलिस ने की 5 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही तथा 47 लोगों का किया सत्यापन।आज दिनांक 23/04/2022 को थानाध्यक्ष उ०नि० राजेन्द्र सिंह बिष्ट थाना द्वाराहाट के नेतृत्व में थाना द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने पर 5 मकान मालिकों सचिन कुमार पुत्र भुवन चन्द्र निवासी घटगाड़ पुल के पास द्वाराहाट,नवल किशोर पुत्र ललित प्रसाद निवासी वन्दे मन्दिर के पास हाट द्वाराहाट,सुशील कुमार पुत्र गोविन्द निवासी घटगाड़ थाना द्वाराहाट,जीवन सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी-धरम गांव थाना द्वाराहाट, राजेश आर्या पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम विध्यापुर थाना द्वाराहाट के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 25,000 रु०जुर्माना वसूला गया तथा थाना द्वाराहाट क्षेत्र में रह रहे 47 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। थानाध्यक्ष थाना द्वाराहाट द्वारा क्षेत्रान्तर्गत लोगो को किरायेदार,घरेलू नौकर सत्यापन कराने हेतु प्रचार प्रसार कर जागरुक किया गया तथा बताया गया कि जो भी बाहरी व्यक्तियों को किराये पर मकान,दुकान आदि दे रहे हैं उनका सत्यापन अवश्य रुप से कराये अन्यथा चालानी कार्यवाही की जायेगी।सड़क किनारे कबाड़ फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्यवाही की गयी।थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा रानीखेत रोड गौचर में सड़क किनारे कबाड़ फैलाने वाले एक व्यक्ति नफीस पुत्र दिलावर निवासी ग्राम पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत की चालानी कार्यवाहीकी गयी।पुलिस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ०नि० राजेन्द्र सिंह बिष्ट,उ०नि० सन्तोष देवरानी,उ०नि० मोहन सिंह सौन,कानि०दिनेश कुमार,कानि० सन्तोष यादव,कानि० ललित मोहन, कानि० मौ० शाहिद शामिल रहे।थाना चौखुटिया पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 2 मकान मालिकों व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने वाले 4 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही तथा 150 लोगों का किया सत्यापन।दिनांक 23/04/2022 को थानाध्यक्ष उ०नि० दिनेश नाथ महन्त थाना चौखुटिया के नेतृत्व में थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन किरायेदारों/मजदूरों को रखने पर 2 मकान मालिकों अम्बा दत्त पुत्र कान्ती वल्लभ निवासी मासी थाना चौखुटिया अल्मोड़ा,ठेकेदार भूपाल सिंह पुत्र स्व० मान सिंह निवासी ग्राम भीडापानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 10,000 रु० जुर्माना वसूला गया व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगा रहे 4 बाहरी व्यक्तियों तसब्बर खान पुत्र मुनब्वर खान ग्राम सालेमुजाहिदपुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली,अरुण पुत्र ठाकुर दास निवासी ग्राम आदलपुर थाना बहेडी जिला वरेली,अरुण सैनी पुत्र जसवन्त सिंह सेनी निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर पट्टी थाना काशीपुर उधमसिंहनगर,बिक्रम सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम मिलकसरकडा खास थाना मुडापान्डे मुरादाबाद के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा थाना चौखुटिया क्षेत्र में रह रहे 150 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगो को किरायेदार,घरेलू नौकर सत्यापन कराने हेतु प्रचार प्रसार कर जागरुक किया गया तथा बताया गया कि जो भी बाहरी व्यक्तियों को किराये पर मकान,दुकान आदि दे रहे हैं उनका सत्यापन अवश्य रुप से कराये अन्यथा चालानी कार्यवाही की जायेगी।थाना दन्या पुलिस ने की 30 बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन की कार्यवाही की।दिनांक 23/04/2022 को थाना दन्या द्वारा किरायेदार,फड़,फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के दौरान थाना दन्या क्षेत्र में 30 लोगों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगो को किरायेदार,घरेलू नौकर सत्यापन कराने हेतु प्रचार-प्रसार कर जागरुक किया गया तथा बताया गया कि जो भी बाहरी व्यक्तियों को किराये पर मकान,दुकान आदि दे रहे हैं उनका सत्यापन अवश्य रुप से कराये अन्यथा चालानी कार्यवाही की जायेगी।
