अल्मोड़ा-कुमारी ज्योति सतवाल पुत्री जगदीश सिंह सतवाल का पीएचडी संगीत विषय लिए चयन हुआ है।वर्तमान में ज्योति सतवाल खटीमा के राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटीमा मेएल टी संगीत की अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।उन्होने बताया कि वह संगीत पर शोध कार्य करने का सपना बचपन से ही देखते आ रही है।ज्योति सतवाल कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना योगदान देती आ रही है।वर्तमान में ज्योति ने कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा पंजीकृत संस्था के संयोजक के पद पर रहते हुए कोरोना काल महामारी में कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना योगदान दिया है।वे लगातार वृक्षारोपण,जरूरतमंदों की सहायता एवं मास्क बांटने के साथ साथ सफाई अभियान आदि जैसे कई बड़े सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनी रही और लगातार जागृति अभियान चलाया।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि कु०ज्योति सतवाल बहुत ही मेहनती,उदार व प्रतिभाशाली कुशल नेतृत्व की धनी हैं।संगीत की अध्यापिका के रूप में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में भी पूर्व में कार्य कर चुकी है और वर्तमान में समिति से जुड़कर हर संभव सहायता एवं योगदान करते हुए संस्था के जिम्मेदार पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का बड़े ही सूझबूझ और समझदारी से निर्वाहन कर रही है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है और आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में वे सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल करते हुए अपने उत्कृष्ट एवं प्रतिभावान व्यक्तित्व के कारण उसे और निखारने में सफल होगी।उनकी सफलता पर उनके परिवार केसदस्यों,विद्यालय के सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाइयां दी।साथ ही ज्योति सतवाल ने यह जानकारी दी कि वे 2018 में संगीत विषय से नेट एग्जाम भी पास कर चुकी है।उन्होंने अभी एसएसजे युनिवर्सिटी अल्मोड़ा से पीएचडी का एग्जाम पास किया।साथ ही डॉ० गंगा तमंग के अंतर्गत शोध कार्य करेंगी।उनकी इस उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,समिति के कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, रंजना भंडारी,दीपक कांत पांडे,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विधायक मनोज तिवारी,अध्यक्ष बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन गिरीश मल्होत्रा, कोऑर्डिनेटर गिरीश शर्मा पब्लिक स्कूल एसोसिएशन,कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा सहित कई लोग ने शुभकामनाएं दी हैं और हर्ष व्यक्त किया है।