बागेश्वर-दिनांक 18 अप्रैल को अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में जनपद बागेश्वर पुलिस के सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी।जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा निर्देशों की समीक्षा की गयी।उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि,पारिवारिक/विभागीय व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।पुलिस लाईन/थाना/चौकियों/अग्निशमन केंद्रों में जवानों की बैरिको को उच्चीकृत,मॉडर्न व सुसज्जित बनाए जाने हेतु सभी अधिकारियो/कर्मचारियो से राय जानी गई।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने तथा अधिक से अधिक डीएल कैंसिलेशन कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय पर रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत प्रतिशत कार्यवाही किए जाने,मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने,छेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही गुण्डा,गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने,NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने,लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने,लम्बित विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।
