अल्मोड़ा-आज दिनांक 18/4/2022 को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू एवं भाजपा के पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह ने जनता को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानियों के संबंध में तहसीलदार कुलदीप पांडेय से मुलाकात की।सभाषद अमित ने बताया कि हैसियत प्रमाण पत्र के मूल्यांकन में पटवारी द्वारा बताया गया कि पी०डब्ल्यू०डी विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा इसमें हस्ताक्षर किए जाते हैं।लेकिन अधिकारियों द्वारा इनमें हस्ताक्षर करने के लिए आनाकानी की जा रही है जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिसके संबंध में उन्होंने तहसीलदार को अवगत कराया गया।सभाषद ने बताया कि तहसीलदार द्वारा संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई एवं बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को अब हैसियत प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी नहीं होगी।अधिकारियों द्वारा तुरंत अपना कार्य किया जाएगा।तहसीदार से वार्ता करने वालो में लक्षमेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनु,पूर्व महामंत्री भाजपा कृष्णा सिंह,अतुल पांडेय आदि लोग शामिल रहे।
