पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ओवर स्पीड/बिना हेलमेट/तीन सवारी/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 17.04.2022 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र श्याम सिंह बिष्ट निवासी मड़सौन जिला पिथौरागढ़ उम्र 19 वर्ष को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को MV Act की विभिन्न धाराओं के अन्तर्ग सीज किया गया।इसी क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 52 वाहन चालकों का चालान कर 24,500 रू समायोजन शुल्क जमा किया गया,जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 5 वाहनों के चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित किये गए।इसके अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों के आस-पास बीड़ी,सिगरेट,गुटखा, तम्बाकू आदि नशीले उत्पादों की बिक्री करने वाले 5 दुकानदारों का कोटपा एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
