द्वाराहाट-दिनांक 17.04.2022 को वाहन चैकिंग के दौरान गौचर रानीखेत रोड में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा वाहन संख्या UA04E-8401 मारुति अल्टो को रोककर चैक किया गया जिसे चालक हरीश बिष्ट पुत्र कुन्दन सिंह निवासी भिकियासैण भतरौजखान शराब के नशे में बिना डीएल वाहन चलाता हुआ पाया गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-3/181/185/190 (2)/202/207 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।चौखुटिया रोड द्वाराहाट में उपनिरीक्षक संतोष कुमार देवरानी द्वारा वाहन संख्या UK01C-2824 मो०सा० को रोकर चैक किया गया जिसे चालक गिरीश चन्द्र पुत्र बहादुर राम निवासी पान द्वाराहाट उम्र करीब 21 वर्ष शराब के नशे में तीन सवारी बिना हेलमेट व बिना कागजात वाहन चलाता हुआ पाया गया चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 128/129/194सी/ 194डी/192/185/ 196/190(2)/202/207 एमवीएक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया है।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों से मौके पर 2500 रु०का जुर्माना वसूला गया।स्याल्दे बिखौती मेले के दौरान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले तीन व्यक्ति पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये।
दिनांक 17.04.2022 को स्याल्दे बिखौती मेले के दौरान मेला क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले तीन व्यक्तियों को थाना पुलिस द्वारा धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर 500-500 रुपये कुल 1500 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान। रामपाल सिंह पुत्र सोबन सिंह बंगारी निवासी भिक्यासैण थाना भतरौजखान जिला अल्मोड़ा,कमलेश बंगारी पुत्र स्व० शेर सिंह बगारी निवासी भिक्यासैण थाना भतरौजखान,संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी भिक्यासैण थाना भतरोजखान के रूप में हुई है।
