पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ एवं क्षेत्राधिकारी डीडीहाट/धारचूला एवं क्षेत्राधिकारी ऑप्स के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा,क्रिकेट आई०पी०एल० में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ/सट्टा चलाने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक 17.04.2022 को उ०नि० जसवीर सिंह चौकी प्रभारी वड्डा एवं उ०नि० प्रकाश पाण्डे,प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए नैनी सैनी हवाई पट्टी को जाने वाली सड़क पर मेघा मोबाईल एवं गिफ्ट सेन्टर में चैकिंग/छापेमारी के दौरान अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम खांकर नैनीसैनी थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र 32 वर्ष को क्रिकेट आई०पी०एल० में हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा खिलवाते हुए गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 26,500 रूपये नगद तथा सट्टा लगाने की पर्ची आदि बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।जनपद पुलिस द्वारा क्रिकेट में सट्टा लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।पुलिस टीम में उ०नि० जसवीर सिंह चौकी प्रभारी वड्डा,का० नन्दन सिंह,का०सुरेन्द्र सिंह,एस०ओ०जी० टीम शामिल रहे।
