चौखुटिया-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार जनपद स्तर पर वर्तमान में चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत आज दिनाँक 18.04.2022 को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त द्वारा बोनाफाइड पब्लिक स्कूल चौखुटिया में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों,महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून,साईबर अपराध एवं बाल अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।साइबर अपराधों से संबंधित टोल फ्री नम्बर 1930, गौरा शक्ति एप,पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के सम्बन्ध में जानकारी के साथ नशे से दूर रहके जीवन में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।